खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लेह में फहराया गया,जाने क्या है पूरी कहानी
(India) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में गांधी जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया. लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर ने इस राष्ट्रध्वज का अनावरण किया. इस मौके पर सेना प्रमुख एमएम नरवाणे भी मौजूद थे.225 फीट लंबे और 150 फीट चौड़े खादी के इस राष्ट्रीय तिरंगे का वजन एक हजार किलो है, जिसे सेना के 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने तैयार किया है....सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने भारत-चीन गतिरोध पर पर कहा, "पिछले 6 महीनों में स्थिति काफी सामान्य रही है. हमें उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 13वें दौर की वार्ता होगी और हम इस पर आम सहमति पर पहुंचेंगे कि एलएसी पर अलगाव कैसे हो... भारत-चीन सीमा पर गतिरोध की स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा, "धीरे-धीरे सभी गतिरोध के बिंदुओं का हल हो जाएगा. मेरा दृढ़ मत है कि हम अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि हम परिणाम हासिल करने में सक्षम होंगे...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।