UP लखीमपुर-खीरी में सड़क धरने पर बैठे अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में
(India) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत के मामले में पुलिस ने आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आशीष समेत 14 लोगों के खिलाफ बलवा और साजिश रचने का मामला भी कायम किया गया है। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसान आंदोलन के बीच भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई थी। आज एक पत्रकार रमन का शव मिला है। अब मृतकों की संख्या 9 हो गई है।

लखीमपुर जाने से रोके जाने पर अखिलेश यादव लखनऊ में घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद कुछ दूरी पर एक पुलिस जीप को सपा कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी। अखिलेश यादव ने मंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा मांगा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, किसानों पर जुल्म हो रहा है। अंग्रेज़ों से ज़्यादा क्रूर हो गई है बीजेपी की सरकार।

टिकैत बोले- मंत्री की बर्खास्तगी तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं
इधर, लखीमपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि जब तक मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त नहीं किया जाता है। उनके बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है। मृतक किसानों के शवों का अंतिम संस्कार नहीं होगा। इधर, घटनास्थल पर किसान जुटने लगे हैं। यहां किसानों की संख्या दो हजार हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दंगा नियंत्रण की 3 गाड़ियां मंगाई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।