प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?''
राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं.''
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने जो कार्रवाई की है वह दबाव का नतीजा है. अब तक मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया जबकि हमें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए. पीड़ितों से मिले बिना नहीं लौटूंगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।