एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने आज गुरुवार को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पदभार ग्रहण कर लिया. वह वायुसेना के 27वें प्रमुख बने उन्होंने कहा है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट तीन एयरबेस पर चीन ने अपने विमान तैनात कर रखे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रैगन लगातार अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सीमा पर बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत लगातार पैनी निगरानी कर रहा है और जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना ने 89वीं वर्षगांठ पर यह बात कही है। उन्होंने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति यह है कि चीनी वायु सेना अभी भी एलएसी की अपनी तरफ के तीन हवाई अड्डों पर मौजूद है। हम अपनी तरफ से पूरी तरह से तैनात और तैयार हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।