पीएम मोदी का लखनऊ दौरा,PM ने 75 ज़िलों के 75,000 लाभार्थियों को PMAY घरों की चाबियां डिजिटली सौंपीं
(India) लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने लखनऊ दौरे में उत्तर प्रदेश को 4 ,737 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्रो मोदी ने लखनऊ में 'आजादी का अमृत महोत्सहव' कार्यक्रम के तहत आयोजित 3दिवसीय 'न्यू‍ अर्बन इंडिया' कॉन्लेका व का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंयने 75 ज़िलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत बने घरों की चाभी डिजिटली सौंपीं। उन्होंरने कई लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री एक्सपो की तीन प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)में अटल बिहारी वाजपेयी पीठ की स्थापना की भी घोषणा करेंगे।आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’’ के हिस्से के रूप में पांच से सात अक्टूबर तक सम्मेलन-सह-एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।देश की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर यूपी को 75 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से यूपी के 75 ज़िलों के 75 हज़ार लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।