यूपी की तरफ जाने वाली हर गाड़ी की चेकिंग,सचिन पायलट की भी गाड़ी की हो सकती है चेकिंग
(India) सचिन पायलट जयपुर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने खुद टि्वटर पर लिखा हुआ है कि आज सीतापुर/लखीमपुर जा रहे हैं। हम किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दर्द बांटना चाहते हैं। भाजपा ने हिंसक रवैया अपनाकर इस देश की लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह हवाई जहाज से जाएंगे या फिर बाई रोड। लेकिन सचिन पायलट के करीब सूत्रों का दावा है कि सचिन पायलट की योजना सड़क के रास्ते जाने की है।इस बीच बताया जा रहा है कि गाजियाबाद पुलिस सचिन पायलट को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली हर गाड़ी की चेकिंग कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।