राजनीति में आज पीएम मोदी के 20 साल पूरे, तब से लेकर अबतक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज राजनीति में 20 साल पूरे हो गए हैं. 20 साल पहले आज ही के दिन से नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था. मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. बड़ी बात यह है कि तब से लेकर अबतक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं. इस मौके पर आज बीजेपी सेवा समर्पण कार्यक्रम चला रही है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा है, ‘’आज से 20 साल पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास और सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है. इन 20 सालों में मोदी जी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया.’’

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।