(India)
टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। डायल ने एक वक्तव्य में कहा कि करीब 18 महीने तक बंद रहने के बाद टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। टी1 टर्मिनल से उड़ानों का परिचालन बहाल होने पर इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना होगी। हालांकि,अभी टी-1 के खुलने के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। डायल का कहना है कि फिलहाल टी-1 के ओपन करने की कोई डेट तय नहीं है। वहीं, एयरपोर्ट पर तैनात अन्य एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक टी-1 को 28 oct से शुरू कर दिया जाएगा। यह पिछले साल मार्च से ही बंद है। टी-1 पर टी-3 से टेक ऑफ और लैंड करने वाली करीब 200 फ्लाइट को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले यहां सीआईएसएफ की तैनाती हो जाएगी। साथ ही, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी टर्मिनल पर जरूरी तैयारियां पूरी की जाएंगी।
प्लेन में कम सामान लेकर सफर करने पर कम देना होगा किराया, जानें क्या हैं नए नियम
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।