Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
(India) लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. हालांकि पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी. 12 से 15 अक्टूबर तक आशीष अब पुलिस रिमांड में रहेगा. आशीष केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है.


प्रॉसिक्यूशन एडवोकेट एसपी यादव ने बताया कि आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अभियोजन द्वारा 14 दिनों की मांग की गई थी लेकिन तीन दिन का रिमांड स्वीकृत किया गया है. शर्तों के साथ 12 तारीख से 15 तक रिमांड रहेगी. इस दौरान मेडिकल कराया जाएगा और प्रताड़ित नहीं किया जाएगा. अधिवक्ता दूर खड़े होकर बात कर सकता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।