Coal Shortage: बिजली संकट जल्द सुलझने की उम्मीद, ऊर्जा और कोयला मंत्री के साथ अमित शाह ने की बैठक
(India) देश में बिजली संकट (Power Crisis) जल्द सुलझने की उम्मीद है. कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ऊर्चा मंत्री आर के सिंह और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बड़ी बैठक की. घंटे भर चली बैठक के दौरान तीनों मंत्रियों ने बिजली संयंत्रों को कोयले की उपलब्धता और इस समय बिजली की मांग पर चर्चा की. बैठक में बिजली और कोयला मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए थे.

बिजली संकट के बीच मंत्रालय ने यह चेतावनी दी है कि यदि कोई बिजली वितरण कंपनी पीपीए के अनुसार बिजली उपलब्ध होने के बावजूद कटौती का सहारा लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि बिजली उत्पादक संयंत्रों की जरूरत को पूरा करने के लिए देश में कोयले का पर्याप्त भंडार है. मंत्रालय ने कोयले की कमी की वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोयले की कमी की वजह से देश में बिजली संकट पैदा हो सकता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।