आर्यन खान को जेल में ही काटनी होगी आज की रात,सुनवाई कल तक के लिए स्थगित
(India) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत की अर्जी पर आगे की सुनवाई 14 अक्टूबर तक टाल दी गई है। आर्यन आज रात भी जेल में रहेंगे। आर्यन खान की बेल के अप्लिकेशन के विरोध में एनसीबी ने जवाब दिए थे।ASG अनिल सिंह ने एनसीबी की तरफ से कहा, यह एक जिम्मेदार एजेंसी है। पूरा देश ड्रग्स के यूज और इसके अडिक्शन को लेकर चिंतित है। युवा, कॉलेज स्टूडेंट्स ले रहे हैं। हमें पता लगाना होगा कि इसमें कौन लोग शामिल हैं। हमें बताया गया कि आर्यन खान को क्रूज पर बुलाया गया था लेकिन इन्विटेशन कहां है? आज तक 20 लोग अरेस्ट हो चुके हैं इनमें पेडलर्स हैं साथ ही मर्चेंट और खान की ड्रग पेडलर्स से बातचीत होती थी। मैंने वॉट्सऐप चैट दिखाए हैं जिसमें बल्क क्वॉन्टिटी का जिक्र है। जाहिर सी बात है कि कोई अपने लिए तो बल्क में नहीं मंगवाएगा। ड्रग्स केस के आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज की रात भी जेल में ही काटनी होगी। बुधवार को उनकी बेल अर्जी पर करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली और कोई फैसला नहीं आया। कोर्ट ने अब गुरुवार को इस पर सुनवाई की बात कही है। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद ही इस मामले पर अब सुनवाई होगी। ऐसे में जेल से बाहर आने का आर्यन खान का इंतजार लंबा हो गया है।बेल पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कहा कि आर्यन खान और एक विदेशी नागरिक के बीच चैट पाई गई है। इस चैट में हार्ड ड्रग्स की कॉमर्शियल क्वांटिटी को लेकर बात हुई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।