उत्तराखंड में बाढ़ और भारी बारिश से 47 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे आज हवाई सर्वे
(India) उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से मंगलवार को 42 और लोगों की मौत हो गयी और कई मकान ढह गए. कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. इसके साथ ही वर्षाजनित घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 47 हो गई है

उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम देहरादून जाएंगे. वहां पर गृह मंत्री उच्चाधिकारियों और राहत टीम में शामिल लोगों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौजूद होंगे. कल अमित शाह बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।