आर्यन खान का हाल जानने पहली बार आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख
(India) बुधवार को ड्रग्‍स केस में याचिका खारिज होने के बाद जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता और अभिनेता शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। पिता और पुत्र के बीच तकरीबन 18 मिनट तक मुलाकात चली।

NDPS कोर्ट में आर्यन की बेल खारिज होने के बाद अब उनके वकीलों के पास सिर्फ एक हफ्ता बचा है। इस एक हफ्ते में ही वो आर्यन को बेल दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। दरअसल 1 नवंबर से बॉम्बे हाई कोर्ट की दिवाली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसके बाद कोर्ट 14 नवंबर के बाद ही खुलेगी। ऐसे में देखा जाए तो आर्यन की बेल के लिए सिर्फ 7 वर्किंग डेज यानी एक हफ्ते का ही वक्त है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।