(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया.कोरोनाकाल के 19 महीने में ये उनका 10वां संबोधन था.दिवाली से पहले दिए 20 मिनट के संबोधन में मोदी का ज्यादातर फोकस कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने और महामारी से निपटने के तरीकों पर रहा,इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक संदेश भी दिया कि महामारी के वक्त जो सवाल उठे थे, देश ने उनके जवाब दे दिए हैं.साथ ही साथ उन्होंने अर्थव्यवस्था, किसानों और त्योहारों का भी जिक्र किया, तो मास्क को लेकर नया मंत्र भी दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Address to the Nation) ने देश के नाम संबोधन में कहा कि दोस्तों आज भारत के वैक्सीनेशन की तुलना दुनियाभर के देशों से हो रही है, इस अभियान की सराहना भी हो रही है. दुनिया के देशों के लिए वैक्सीन की खोज करने में महारथ हासिल थी, लेकिन भारत अब तक दुनिया के देशों की बनाई गई वैक्सीन पर निर्भर रहता था. पीएम मोदी ने कहा कि जब बड़ी महामारी आई तो कई सवाल उठने लगे. सवाल उठा कि क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा. इतनी वैक्सीन कैसे भारत मंगवा पाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज हर सवाल का जवाब है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।