आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना होंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा
(India) घाटी में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर रवाना होंगे. वह आज श्रीनगर पहुंचेंगे और सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. अमित शाह लक्षित हमलों की लहर के बीच पंचायत सदस्यों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. अगस्त 2019 में धारा 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में अमित शाह की यह पहली यात्रा होगी।

शाह के दौरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कश्मीर में विशेष तौर पर स्नाइपर्स, ड्रोन और शार्पशूटर्स को तैनात किया है। इन्हें स्ट्रैटेजिक पॉइंट की देखरेख के लिए भेजा गया है।

श्रीनगर पहुंचने के बाद LG मनोज सिन्हा के साथ शाह राजभवन जाएंगे। यहां वे RAW प्रमुख सामंत कुमार गोयल, सेना के बड़े अफसरों, IB चीफ समेत 12 बड़े सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग भी करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।