पीएम मोदी का काशी आगमन:5200 सौ करोड़ की परियोजनाओं का देंगे सौगात
(India)

पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले 25 अक्टूबर को काशी आएंगे.प्रधानमंत्री काशीवासियों को 5200 सौ करोड़ की 30 परियोजनाओं की सौगात देंगे.इसके साथ ही देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहीं से आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे.अधिकारियों का कहना है कि 30 परियोजनाओं की सूची पर सहमति मिली है.मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे.मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अब परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही उसे संवारने में जुट गया है.किसानों के मुद्दे पर मुखर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने लिए भाजपा ने रैली में 45 हजार किसानों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा है.इसमें 30 हजार किसान जिले और 15 हजार किसान महानगर से जनसभा स्थल में पहुंचेगे.इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।