राजनाथ सिंह ने किया रक्षा मंत्रालय के कार्यलयों का औचक निरीक्षण, दिए कई आदेश
(India)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया,बता दे उन्होंने विभिन्न वर्गों का दौरा किया और सफाई, काम के माहौल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के साथ बातचीत की,वही सेना के कमांडरों का चार दिवसीय सम्मेलन सोमवार से नई दिल्ली में शुरू हुआ,इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के कमांडरों से संवाद किया,इस सैन्य कमांडर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भावी रक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और उच्च गुणवत्ता वाली हथियार प्रणालियों के उत्पादन के लिए कई पहल की हैं।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि डिफेंस एक्स्पो का अगला संस्करण यह दिखाएगा कि भारत रक्षा अनुसंधान और विकास, उत्पादन और सेना के इस्तेमाल के लिए आधुनिक प्रौद्योगकियों को लागू कर क्या हासिल करने में सक्षम है। गुजरात के गांधीनगर में अगले साल 11-13 मार्च को भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्स्पो के 12वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।