NCB की विजिलेंस टीम समीर वानखेड़े पर वसूली के लगे आरोपों की करेगी जांच
(India) समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये की वसूल के आरोप लगाए गए हैं. वहीं इस बीच, NCB ने केपी गोसावी के बॉडीगार्ड और इस मामले में स्वतंत्र चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल को भी समन जारी किया है. कहा जा रहा है कि टीम प्रभाकर सैल से भी पूछताछ करेगी. प्रभाकर को आज दोपहर 12 बजे NCB दफ्तर बुलाया गया है.

NCP के वरिष्ठ नेता और मंत्री नवाब मलिक ने आर्यन खान ड्रग्स मामले में एक नया 'खुलासा' करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि NCB ने टारगेट कर कुछ लोगों को पकड़ने के लिए शिप पर रेड की थी। उन्होंने वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया था, जिसे जानबूझकर जाने दिया गया। मलिक ने कहा इसी दाढ़ीवाले माफिया ने ड्रग पार्टी का आयोजन किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।