दिल्ली और यूपी के बॉर्डर पर पुलिस ने हटवाए बैरिकेड्स,जल्द खुलेगा रास्ता
(India)
दिल्ली और यूपी के बॉर्डर पर वैरिकेड्स हटाये जा रहे हैं,गाजीपुर सीमा पर जेसीबी मशीनों को बैरिकेड्स हटाते हुए देखा गया,गाजीपुर बॉर्डर से हटाए गए पुलिस बैरिकेड्स, बॉर्डर पर लगी कंक्रीट की दीवार और नुकीली कीलों को हटाया गया,गाजीपुर बॉर्डर पर किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं
इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकते हैं। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। सड़क जाम करना हमारे विरोध का हिस्सा नहीं है। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।