गृह मंत्री शाह का उत्तराखंड दौरा ‘घसियारी कल्याण योजना’ का शुभारंभ बोले-याद कीजिए किसने चलाई थी युवाओं पर गोलियां
(India)


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देहरादून में एक रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा शाह ने कहा कि कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है.चुनाव आते ही कांग्रेसी नए कपड़े सिलवा लेते हैं.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है.कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है.गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है.गृह मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।