अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार करीब सात लाख दीये जलाए जाएंगे। शनिवार को दीप प्रज्वलन हेतु गौमय दीपों को अयोध्या ले जाने वाले वाहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। नगर में दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने शुक्रवार को राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क में दीपोत्सव को लेकर चल रहे कामों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव की तैयारियों के लिए चल रहे सारे काम हर हाल में 31 अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएं।
उन्होंने रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए बन रहे मंच को देखा और व्यवस्था की पूरी जानकारी ली।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।