(India)
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विकासनगर के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। विकासनगर में चकराता के पास एक बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 4 लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। खबर के मुताबिक, सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे. हादसे का कारण तेज वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. राहत और बचाव का कार्य अभी जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।