राजस्थान के मौसम में फिर होगा बदलाव,पाक से आने वाली हवा बढ़ा सकती है गर्मी
(India)
राजस्थान के मौसम में फिर होगा बदलाव,पाक से आने वाली हवा बढ़ा सकती है गर्मी,दिन और रात के तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी मौसम विज्ञान जयपुर की माने तो 6 नवंबर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और कहीं भी बादल या बारिश होने के आसार नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं की दिशा बदलने से सर्दी का असर थोड़ा कम होगा। वहीं पश्चिमी क्षेत्र पाकिस्तान से एक बार फिर हवाएं पूर्वी भारत की तरफ आने लगी हैं। इसका असर राजस्थान के पश्चिमी इलाकों पर पड़ रहा है। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।