रोम में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में सिलसिलेवार बैठकों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंच गए हैं,ग्लासगो में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया,इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी है भारत का गहना’ गाना भी गाया.बता दे अपने यूरोप दौरे के दूसरे पड़ाव में पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते के लिए पक्षकारों के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की पहली स्कॉटलैंड यात्रा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।