महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियों का एक्शन जारी है.पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार पर एक्शन शुरू हो गया है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार से जुड़ीं 5 संपत्तियों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है.ये संपत्तियां एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं.अजित पवार काफी लंबे वक्त से आईटी के निशाने पर हैं.पिछले महीने ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो रियल एस्टेट ग्रुप और अजित पवार के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया था.विभाग ने 7 अक्टूबर को 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी इस दौरान आईटी ने अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के मालिकाना हक वाली कंपनी अनंत मर्क्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापा मारा था.इसके अलावा पवार की बहनों के मालिकाना हक वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।