(India)
धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी की खरीदारी भी तेज है, सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी बढ़ी. हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता हैभगवान शिव की नगरी में बाबाविश्वनाथ मंदिर के ठीक बगल में माँ अन्नपूर्ना का विशाल मंदिर है। इस मंदिर में धनतेरस से लगातार तीन दिन तक माँ अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन होते है। मान्यताओं के अनुसार माँ की प्रतिमा के दर्शन से पुरे वर्ष घर में धन-धान की कमी नहीं होती,,, इस अवसर पर मंदिर की और से विशेष प्रसाद का वितरण होता है। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय सहित दूर-दूर के भक्त भी दर्शन और प्रसाद के लिए आते है.एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस के दिन 100-150 टन सोना (महामारी से पहले के वर्षों में) बेचा जाता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मांग में कमी, कीमतों में नरमी और अच्छे मानसून के साथ ही लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों में राहत से मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह तिमाही हाल के वर्षों में सबसे बेहतरीन तिमाही होगी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।