प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम की यह उनकी पांचवीं यात्रा है। उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का भी अनावरण किया। साल 2013 में आई आपदा में शंकराचार्य की समाधि भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे दोबारा बनवाया गया है।पीएम मोदी ने आज केदारनाथ में 150 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उत्तराखंड में करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए अलग-अलग बुनियादी ढांचों का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एक से बढ़कर एक तपस्वी आधात्यमिक चेतना को जगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। यह विकास कार्य ईश्वर की कृपा से हुआ। इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।