महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
(India) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मुंबई की हॉलिडे कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 1 नवंबर की देर रात गिरफ्तार कर लिया था. अगले दिन देशमुख को कोर्ट ने आज तक की ईडी की हिरासत में भेजा था. अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ईडी का आरोप है कि देशमुख ने राज्य के गृह मंत्री रहने के दौरान अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे और विभिन्न बार रेस्त्रां से 4.80 करोड़ रुपये से अधिक इकट्ठा किए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।