देश में उपचुनावों के बाद BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज पहली बैठक होगी। आज सुबह 10 बजे के बाद होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री या सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे जो दिल्ली में हैं, बाकी सदस्य अपने प्रदेशों से वर्चुअली जुड़ेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहली कार्यकारिणी की बैठक है, जिसमें यूपी समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 10 बजे के बाद शुरू होनी है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन होगा। PM मोदी दोपहर 3 बजे बैठक को संबोधित करेंगे, जिसके बाद मीटिंग खत्म होगी। कोरोना प्रोटोकॉल को हुए NDMC कनवेंशन सेंटर में कार्यकारिणी के 124 सदस्य मौजूद रहेंगे। इनमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।