वित्त मंत्रालय ने कपड़े पर लगने वाले जीएसटी दर को बढ़ाकर 5 से 12 फीसदी करने का किया फैसला
(India) वित्त मंत्रालय ने कपड़े पर लगने वाले जीएसटी दर को बढ़ाकर 5 से 12 फीसदी करने का फैसला किया है. केंद्र का ये फैसला 1 जनवरी 2022 से लागू होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की गत 17 सितंबर को हुई पिछली बैठक में फैसला किया गया था कि कपड़ा क्षेत्र की शुल्क विसंगतियों को एक जनवरी, 2022 से ठीक कर दिया जाएगा. सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कपड़े पर बढ़ाई गई जीएसटी की दरों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'अच्छे दिनों' का पर्दाफाश.
प्रियंका गांधी ने भी केंद्र पर ट्वीट कर निशाना साधा, "मोदी जी के राज में ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं. आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा. जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा. कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।