पीएम मोदी ने संसद सत्र को बताया महत्वपूर्ण,कहा-हर सवाल का जवाब देने को तैयार सरकार
(India) edited by-kritika


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने संसद में कामकाज को लेकर बातचीत की। पीएम ने कहा कि संसद में सवाल हो, लेकिन शांति भी बनी रहे। हमारी पहचान इस बात से हो कि हमने सदन में कितने घंटे काम किया, न कि इस बात से कि सदन में किसने कितना जोर लगाया। प्रधानमंत्री का इशारा विपक्ष के हंगामे की तरफ था। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. आज ही सरकार कृषि कानूनों की वापसी का बिल पेश करेगी. लोकसभा में पास होने के बाद इसे आज ही राज्यसभा में भी पेश किया जा सकता है. हालांकि, विपक्ष कृषि कानूनों पर बहस की मांग पर अड़ गया है. कार्यवाही शुरू होते ही किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू किया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।