किसानों की घर वापसी की खबर पर राकेश टिकैत का बयान,कहा- फैलाई जा रही अफवाह
(India)
किसान आंदोलन का संचालन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा में आंदोलन को समाप्त करने को लेकर मतभेद की ख़बरों के बीच राकेश टिकैत ने आंदोलन में मतभेद की ख़बरों को गलत बताया है और कहा कि ऐसी ख़बरें गलत हैं. टिकैत ने कहा ये आंदोलन सिर्फ पंजाब नहीं पूरे देश का है. आंदोलन में फूट का भ्रम सरकार फैला रही है. उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन स्थल पर कोई भी अप्रिय घटना सामने आती है तो इसके लिए पूरी तरह सरकार ही जिम्मेदार होगी. किसान इन पुलिस मुकदमों के साथ घर वापस नहीं जाने वाले.किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि, किसानों के घर वापसी की अफवाह फैलाई जा रही है. MSP और किसानों पर मुकदमा वापस किए बिना कोई किसान यहां से नहीं जाएगा. 4 दिसंबर को हमारी बैठक है. उन्होंने कहा कि, MSP और किसानों पर मुकदमा वापस किए बिना कोई किसान यहां से नहीं जाएगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।