ओमिक्रॉन इफेक्ट से दोगुना हुआ किराया:कई एयरलाइंस ने 100% तक बढ़ाए दाम,6 घंटे तक करना पड़ सकता है इंतजार
(India) edited by--kritika


कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है एयरलाइन कंपनियों ने कई इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया बढ़ा दिया है भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई और कनाडा जैसे देशों के लिए हवाई किराए दोगुने तक हो गए हैं…मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से लंदन के लिए फ्लाइट टिकट का रेट लगभग 60,000 से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हो गया है.दिल्ली से दुबई का हवाई किराया लगभग दोगुना होकर 33,000 रुपए पर पहुंच गया है इससे पहले दिल्ली से दुबई का राउंड ट्रिप टिकट 20,000 रुपए में पड़ता था. दिल्ली से अमेरिका की राउंड ट्रिप कॉस्ट पहले 90,000 रुपए से 1.2 लाख रुपए के बीच थी ये बढ़कर अब लगभग 1.5 लाख रुपए हो गई है.ओमिक्रॉन से बचाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू नई गाइडलाइन भी मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं…… इन गाइडलाइंस में तय की गई प्रोसेस के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी 6 घंटों तक इंतजार करना पड़ सकता है…. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है.जो 1 दिसंबर मिडनाइट से प्रभावी हो गई है.नई गाइडलाइन में 14 से ज्यादा देशों में जहां ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं.उन देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्टिंग अनिवार्य किया गया है.इन देशों से आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर किए गए कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे एयरपोर्ट पर किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट का रिजल्ट आने में 4 से 6 घंटे का समय लगेगा.टेस्ट का रिजल्ट आने तक यात्रियों को एक स्पेशल होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।