कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के अनुसार ये दोनों मामले डेल्टा वैरिएंट से मैच नहीं कर रहे थे. केंद्र को इसी अनुसार सतर्क कर दिया गया था. उनमें से एक 66 साल का पुरुष है जो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है. वो 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था जहां उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. उसे एक होटल में आइसोलेट आइसोलेट कर दिया गया. 23 नवंबर को उसका फिर से टेस्ट किया गया जो नेगेटिव आया. इसके बार 27 नवंबर को वो दुबई के लिए रवाना हो गया. उसके संपर्क में आए सभी लोग का टेस्ट नेगेटिव आया था. वहीं ओमिक्रॉन का दूसरा मामला 46 साल के एक डॉक्टर में पाया गया जो एक सरकारी अस्पताल में काम करते हैं. इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।