5 दिसंबर को अमित शाह का जयपुर दौरा, बीजेपी राजस्थान के लिए कितना महत्वपूूर्ण
(India) अगले 2 साल बाद राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं और हर बार चुनाव ये होता रहा हैं कि एक बार कांग्रेस तो एक बीजेपी आयेगी। अमित शाह का ये दौरा साफ़ हैं और जानकारों का कहना है कि उन्होंने चुनावी रणनीति की कमान फिर से अपने हाथों में ले ली है. बताया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राज्य के अन्य नेताओं के बीच बढ़ता मतभेद पार्टी के लिए तनाव का विषय बना हुआ है. इसका खामियाजा उन्हें दो बार हुए विधानसभा के उपचुनाव में देखने को मिला. उसपर पार्टी हाईकमान पूरी तरह से नजर रखे हुए है। हालांकि, गृहमंत्री अमित शाह 5 दिसंबर को जयपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान अमित शाह विभिन्न जनप्रतिधियों को संबोधित करेंगे। इन जनप्रतिनिधियों में पंचायत स्तर से लेकर सांसद विधायक तक शामिल होंगे। वैसे भले ही इसे किसी भी तरह प्रचारित किया जा रहा हो, लेकिन अंदरखाने सच यही है वह राज्य में भाजपा नेताओं के बीच बढ़ती खाई को पाटने के लिए यहां आ रहे हैं। वहीं शीर्ष पार्टी नेतृत्व की तरफ से सभी नेताओं को मतभेद भुलाकर बेहतर काम करने का संदेश दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।