कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी पहुंच गया है देश में इसके पहले दो मरीज कर्नाटक में मिले हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है इनमें एक 66 साल का विदेशी नागरिक है, जो पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गया था, जबकि दूसरा बेंगलुरु के बोमनहल्ली का 46 साल का हेल्थ वर्कर है.दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में ओमिक्रॉन मिला है.इनके संपर्क में आने वाले एक डॉक्टर समेत 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग को भेज दिए गए हैं.उधर, गुजरात के जामनगर में भी एक 72 साल के बुजुर्ग को ओमिक्रॉन संदिग्ध की कैटेगरी में रखा गया है.ये बुजुर्ग 'एट रिस्क लिस्ट' में शामिल अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से वापस लौटा है और उसकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बनाई 37 लैब में संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है.इनमें कर्नाटक के दो सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।