CM योगी,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गोरखपुर आगमन,दूरदर्शन अर्थ स्टेशन का जनता को दी सौगात,कहा-पूर्वी उत्तरप्रदेश के 37 वर्षों का इंतजार खत्म
(India) edited by-kritika
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार गोरखपुर पहुंचे। सीएम यहां गोरखपुर दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र की सौगात दी। साथ ही एफएम रिले केंद्र इटावा, गदानिया लखीमपुर खीरी और नानपारा बहराइच का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री और खेल-कूद और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर जी का गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर हृदय से स्वागत करता हूं। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से संबंधित है और हम सब जानते हैं कि अगले महीने खिचड़ी का मेला आने वाला है। हम सब बाबा गोरक्षनाथ जी को खिचड़ी चढ़ाते हैं। बाबा गोरक्षनाथ भी गोरखपुर में हिमाचल के कांगड़ा से आए थे और इसीलिए उनका यहां गोरखपुर में आगमन हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 वर्षों के इंतजार को दूर करते हुए आज इस अर्थ स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया है। मैं इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की 5 करोड़ जनता की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इससे ना केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार का एक बड़ा भू-भाग और नेपाल की भी एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां कहीं थोड़ी हलचल होती है, दुष्प्रचार भारत विरोधी गतिविधियों में जो लोग सम्मिलित होते हैं, उन लोगों के द्वारा जो दुष्प्रचार किया जाता है, उस दुष्प्रचार को रोकने में यह दूरदर्शन केंद्र बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।