टेंशन में मोदी सरकार...! क्या भारत में पहले ही दस्तक दे चुका हैं ओमिक्रॉन
(India) दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में दहाशत का माहौल बना दिया है। तमाम देशों की तरफ इसको रोकने के लिए अनेकों उपाया किये जा रहें हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ानों पर पाबंदी लगाने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल भारत में इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ हैं हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ओमिक्रॉन पर वैक्सीन कारगार है या नहीं। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सलाहकार और जाने-माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउची ने ओमिक्रॉन को लेकर हाल में जो बात कही थी वह भारत के संदर्भ में भी सही प्रतीत होती दिख रही है। बेंगलुरु में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के ओमिक्रॉन संक्रमित पाए जाने से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्योंकि वह व्यक्ति विदेश से नहीं लौटा था और न ही ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आया था। ऐसे में उसके संक्रमण की सबसे बड़ी वजह यही हो सकती है कि यह वेरिएंट पहले ही देश में पहुंच चुका हो। चिकित्सा विशेषज्ञ भी इस बात से इनकार नहीं करते।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।