पीएम मोदी के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 13 दिसंबर को करेंगे उद्धघाटन, कार्य युद्धस्तर जारी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ के गलियारे का निर्माणकार्य जोरशोर से जारी है. 13 दिसंबर को पीएम मोदी इस गलियारे को आम जनता के लिए समर्पित कर देंगे. मगर निर्माणकार्य की अवस्था को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि ये काम कुछ दिनों का ही बचा हुआ है. इस पर शहर के संभागीय आयुक्त दीपक अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि भव्य काशी विश्वनाथ गलियारा, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी और प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर को जोड़ता है, वह जल्द पूरा होने वाला है. 13 दिसंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं.

अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा “गलियारे ने मंदिर परिसर को कम कर दिया है, जो पहले तीन तरफ इमारतों से घिरा हुआ था. यह परियोजना उन दो चीजों को जोड़ेगी जिनके लिए वाराणसी प्रसिद्ध है. काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा नदी कॉरिडोर 5.5 लाख वर्ग फुट में बना है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।