प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज देहरादून के परेड मैदान में होने वाली विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान 15728 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ की लागत से तैयार सात योजनाओं का लोकार्पण करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री की रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हो रही प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर सरकार और भाजपा संगठन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता लगातार रैली की तैयारियों की मानीटरिंग कर रहे हैं.तीन महीने में प्रधानमंत्री का ये तीसरा उत्तराखंड दौरा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।