मेक इन इंडिया मैन्युफैक्चरर्स कॉन्क्लेव में राजनाथ सिंह हुए शामिल,कहा-भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना सरकार का प्राथमिकता
(India) edited by--kritika


दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स की ओर से आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए उन्होंने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना भारत सरकार का प्राथमिक एजेंडा है. ताकि भारत आने वाले समय में कुल आयातक के बजाय कुल निर्यातक बन सके, उन्होंने कहा कि भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.भारत जल्द ही निर्यातक देशों की सूची में नंबर एक पर होगा.भारत सरकार ने निजी क्षेत्र के विशेष रूप से एमएसएमई की क्षमताओं का उपयोग करके ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में डिफेंस और एयरोस्पेस इक्युप्मेंट के स्वदेशी डिजाइन विकसित करने और तैयार करने के लिए कई नीतिगत पहल में सुधार किए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।