सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग,आंदोलन पर हो सकता है बड़ा फैसला,एमएसपी कमेटी के लिए तय होंगे पांच नाम
(India) edited by--kritika



दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर आज अहम फैसला होगा। इसके लिए सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग चल रही है। इसमें किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। केंद्र सरकार की एमएसपी कमेटी के लिए मांगे नाम भी इस मीटिंग में तय किए जा सकते हैं। किसान आंदोलन आज खत्म होगा या नहीं, इसको लेकर भी आज मीटिंग में फैसला लिया जाएगा।
पंजाब के अधिकांश किसान संगठन आंदोलन खत्म करने पक्ष में हैं। उनका कहना है कि जिस मांग को लेकर वे यहां आए थे, वह पूरी हो चुकी है। वहीं कुछ नेता एमएसपी पर कानूनी गारंटी, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने और मृतक किसान परिवारों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार किसानों की मांगों पर बातचीत करे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।