(India)
संयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को अहम बैठक हुई. इस बैठक में किसानों की कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति बन गई है. अब किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी. संयुक्त किसान मोर्चा के सूत्रों के मुताबिक, इस कमेटी के लिए युद्धवीर सिंह, शिव कुमार कक्का, बलबीर राजेवाल, अशोक धवाले, गुरनाम सिंह चढ़ूनी जैसे नामों पर सहमति बनी है. यही कमेटी सरकार से करेगी बातचीत वहीं, इस फैसले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, यह संयुक्त किसान मोर्चा की हेड कमेटी होगी. जो सभी महत्वपूर्ण फैसले लेगी. अभी तक सरकार ने आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया है. अगर बातचीत के लिए बुलाया जाता है, तो यही 5 लोग बातचीत के लिए जाएंगे. राकेश टिकैत ने एक बार फिर दोहराया कि अभी आंदोलन खत्म नहीं होगा. टिकैत ने कहा, हम कहीं नहीं जा रहे. किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।