तीसरी लहर की आहट- जहां दस्तक दे चुका कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन, वहां क्या कदम उठा रही सरकार?
(India) दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन दुनिया के 38 से ज्यादा देशों में फेल चुका हैं। भारत में भी इसके लगातार मिल रहे मामलों से हड़कंप मचा हुआ हैं। अब तक भारत में ओमीक्रॉन के 29 मामले दर्ज किये गये हैं जिसमें सबसे ज्यादा राजस्थान मिले हैं. जो हाल में विदेश यात्रा मुंबई के रास्ते से जयपुर लौटे थे। इसकी तेज रफ्तार देख लोगों को तीसरी लहर आने का डर भी सताने लगा है। कुछ एक्‍सपर्ट्स तो इसकी बात भी करने लगे हैं। उनका कहना है कि तीसरी लहर अगले साल के शुरू के महीनों में पीक पर होगी।

नए ओमीक्रोन वे‍रिएंट को देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है। उन्‍हें सलाह दी गई है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर रखें, उभरते हॉटस्पॉट की निगरानी करें और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का तुरंत पता लगाएं। इसके अलावा सभी संक्रमित नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने, मामलों की तुरंत पहचान करने और स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।