महबूबा मुफ्ती का चौंकाने वाला बयान- गोडसे के भारत में बदल रहा है गांधी का भारत
(JAMMUandKASHMIR, India) अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती एक बार फिर सुर्खियों में हैं महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को यहां कहा कि देश में आज हालात ये हैं कि महात्मा गांधी का भारत नाथूराम गोडसे के भारत में बदल रहा है। इसके लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल और मौजूदा शासनकाल की तुलना की। पीडीपी नेता यहां जंतर-मंतर पर कश्मीर के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल के दौर जब भारत और पाकिस्‍तान के बीच तो मैच हुआ था तो पाकिस्‍तान की ओर लोग भारतीय टीम की जय-जयकार कर रहे थे और तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी तत्कालीन भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की थी. इधर भारत के नागरिक भी पाकिस्तान के लिए जयकार कर रहे थे. लेकिन कुछ दिन पहले आगरा में जब भारत के साथ मैच के दौरान कुछ युवाओं ने पाक क्रिकेट टीम की जय-जयकार की तो एक भी वकील उनकी बात मानने को तैयार नहीं तो ऐसा लगता है जैसे गांधी का भारत, गोडसे के भारत में बदल रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।