संसद में किसानों पर सरकार-विपक्ष का बैठकों का दौर, क्या आज हो जाएगा संसद में फैसला?
(India) सरकार मुकदमों की वापसी से लेकर मुआवजे तक किसानों की हर मानने के मूड में दिखाई दे रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ ही सरकार के अंदर भी इसको लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। पीएम मोदी ने बुधवार सुबह संसद में बड़े मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण भी शामिल हुईं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद भी बैठक का हिस्सा थे। बताया जा रहा है कि इसमें किसानों की ओर से आए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस बीच बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की। तो क्या किसान आज अपना आंदोलन खत्म कर देंगे?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।