कांग्रेस संसदीय दल की बैठक,सोनिया गांधी ने कहा-मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील
(India)

सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल के बैठक की अध्यक्षता की.बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- हम सीमा के मुद्दों पर संसद में पूरी चर्चा की मांग करते हैं.उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 700 किसानों को याद किया और कहा कि मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है.जरूरत की चीजों के दाम में इजाफे की वजह से हर परिवार का बजट खराब हो रहा है.उन्होंने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को गलत बताया और कहा कि हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।