दिल्ली बॉर्डर पर एक साल 14 दिन से चल रहा किसान आंदोलन आज स्थगित कर दिया है... इसके लिए किसान संगठनों की सहमति बन गई है। उन्हें मांगे मंजूर होने का आधिकारिक लेटर भी मिल गया है। अब मोर्चा फतेह की घोषणा कर दी जाएगी। इसे देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट उखाड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा वापसी की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं, आंदोलन की अगुवाई करने वाले पंजाब के 32 किसान संगठनों ने अपना कार्यक्रम भी बना लिया है। जिसमें 11 दिसंबर को दिल्ली से पंजाब के लिए फतेह मार्च होगा। सिंघु और टिकरी बॉर्डर से किसान एकसाथ पंजाब के लिए वापस रवाना होंगे। 13 दिसंबर को पंजाब के 32 संगठनों के नेता अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में मत्था टेकेंगे। उसके बाद 15 दिसंबर को पंजाब में करीब 116 जगहों पर लगे मोर्चे खत्म कर दिए जाएंगे। हरियाणा के 28 किसान संगठन भी अलग से रणनीति बना चुके हैं संयुक्त किसान मोर्चा में एमएसपी सहित लंबित मांगों पर सरकार के नए प्रस्ताव को मंजूर करने को लेकर सहमति बन गई है.आंदोलन समाप्त करने के संबंध में अब बैठक में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा.गाजीपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की सारी बात मान ली, है.जिस तरह आंदोलन खत्म होना चाहिए वैसे ही होगा
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।