पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार,17 तोपों की सलामी, बेटियों ने दी मुखाग्नि
(India) सीडीएस बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को अंतिम विदाई दी जा रही है.इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया. यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दिवंगत ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे..... दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की..देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्‍कार पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ हुआ। उन्‍हें 17 तोपों की सलामी दी गई। दिल्‍ली छावनी के बरार स्‍क्‍वायर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत को उनकी बेटियों- कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी। जनरल रावत और उनकी पत्‍नी को श्रद्धांजलि अर्पित करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्‍मशान घाट पहुंचे। फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों के डिप्‍लोमेट्स और मिलिट्री ऑफिसर्स ने जनरल रावत को अंतिम सलामी दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।