(India)
दिल्ली के बॉर्डरों पर एक साल से ज्यादा वक्त से डटे किसान आज घर लौट जाएंगे। सारे तंबू उखाड़ लिए गए हैं। प्रदर्शनकारी अपना सामान बांधकर ट्रकों पर लाद चुके हैं। सिंघु बॉर्डर पर बनाया गया करीब 40 फुट चौड़ा और 100 फुट लंबा किसान मोर्चा का पंडाल भी हटा लिया गया है। शुक्रवार शाम तक करीब 40 फीसदी किसान अपने घरों के लिए रवाना हो गए। किसान मोर्चा ने गुरुवार को आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया था। 11 नवंबर यानी आज से एनएच 24 पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली दोनों लेन शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार शाम तक किसानों 60 प्रतिशत से अधिक जगह खाली कर दी थी, लेकिन यूपी गेट खुलने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की दो दिन की प्लानिंग पर नजर डालें तो यूपी गेट का रास्ता अब भी 3 दिन तक बंद रहेगा। क्योंकि नवंबर 15 से पहले किसान नेता और उनके साथी जगह खाली नहीं करेंगे। इस दौरान उनका दूसरे कई शहरों और आस-पास के टोल पर कार्यक्रम रहेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।